फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक चौधरी के सेक्टर-19 स्थित कार्यालय पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव रवि चंदीला का स्वागत किया गया। इस मौके पर मयंक चौधरी,अनिल चेची,प्रवीण चौधरी(हनुमान),कविन्द्र तोमर,अक्ष्य हरसाना,रवि कुमार,गौतम वर्मा,रवि राणा व मयंक शर्मा ने रवि चंदीला को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मयंक चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी में रवि चंदीला फरीदाबाद के इकलौते कार्यकर्ता है जिन्हें यह पद मिला है। उन्होनें कहा कि रवि चंदीला को उनकी मेहनत का फल मिला है और उनकी इस नियुक्ति पर अन्य कार्यकताओं के मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी। इस मौके पर रवि चंदीला ने कहा कि आप सभी के प्यार और आर्शीवाद का नतीजा है जो आज वे इस मुकाम पर है। उन्होनें कहा कि वे इस नियुक्ति पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कूष्णा अलावारु जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी,राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुडड जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव,प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक चौधरी,युवा कांग्रेस नेता अनिल चेची का आभार प्रकट करते है। रवि चंदीला ने कहा कि संगठन ने उनपर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे वो ताऊम्र टूटने नहीं देगें और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडक़र मजबूती प्रदान करेगें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
