फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मण्डल द्वारा 27 दिसम्बर को दत्त जयंती का कार्यक्रम गांधी कॉलोनी स्थित कार्यलय में आयोजित किया गया । आज के दिन दत्त भगवान जी का जन्म हुआ था।

दत्तात्रेय भगवान ब्रह्मा, विष्णु, और महेश के अवतार माने जाते हैं. दत्तात्रेय को भगवान शंकर का साक्षात रूप भी माना जाता है. दत्तात्रेय ब्रह्मचारी, अवधूत, और दिगंबर थे. दत्तात्रेय जी ने 24 गुरुओ से शिक्षा प्राप्त की थी, 24 गुरुओ मे सूर्य,पृथ्वी,वायु,प्राणी,समुद्र,आकाश,जल आदि थे। क्रायक्रम मे श्री दत्त भगवान की पूजा अर्चना दिनेश मेस्त्री व नेहा मेस्त्री द्वारा की गई ।
कार्यक्रम में मण्डल के राजेन्द्र पांचाल,दिनेश मेस्त्री, विनय पांचाल,लक्ष्मण पांचाल,रोहित पांचाल, विलास पांचाल, नेहा मेस्त्री,भारती पांचाल, निशा पांचाल।
