फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय गीता महोत्सव में श्री सिद्धदाता आश्रम की धूम रही। आश्रम प्रांगण में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा कराए हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस हवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने पूर्णाहूति डाली और महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के कैंप में स्टॉल नंबर दो पर स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वस्तिगान बहुत ही मधुर लग रहा था। मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि मैं आश्रम आता हूं और मुझे बहुत अच्छा लगता है।

उन्होंने आश्रम के प्रोजेक्ट की बड़ी प्रशंसा की और आश्रम का प्रसाद प्राप्त किया। यहां आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर स्वयंसेवकों ने बहुत सुंदर एवं समृद्ध साहित्य का प्रदर्शन किया है। जिसे पढक़र लोगों का अध्यात्मिक ज्ञान बढ़ रहा है वहीं एक एलईडी के माध्यम से आश्रम के प्रकल्पों एवं पर्वों की वीडियो भी निरंतर दिखाई जा रही हैं।
बड़ी संख्या में यहां आने वाले लोगों को श्री सिद्धदाता आश्रम की प्रसिद्धि के बारे में पता है वहीं आश्रम की दिव्यता एवं भव्यता को सुन एवं देखकर भी लोगों को आश्रम देखने की उत्सुकता बढ़ रही है। शनिवार को आश्रम की ओर से विशाल सुसज्जित झांकी निकाली जाएगी। जिसमें श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित दृश्य के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाएगा। आश्रम के स्टॉल पर सभी आगंतुकों को तिलक और प्रसाद सहित साहित्य भी प्रदान किया जा रहा है।
