फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था। गीता को जीवन में आत्मसात करना जरूरी है। गीता के शास्वत संदेश को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जन-जन तक पहुंचा रहा है।
मूलचंद शर्मा जी ने आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा लगाये गए हरियाणवी पवेलियन का अवलोकन किया। हरियाणा पवेलियन राज्य की लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है, वहीं गीता के ज्ञान को अपनी संस्कृति के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहा है।
मूलचंद शर्मा जी ने हरियाणवी संस्कृति के विभिन्न आयामों की प्रशंसा की तथा हरियाणवी शिल्पकारों व कलाकारों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व उनकी टीम द्वारा हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण के लिए की जा रही भूमिका की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. हरविन्द्र राणा ने गीता जयंती के मेले में धूम मची हरियाणे गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
