फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एशियन इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेज अस्पताल द्वारा पांचवी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का शुभारम्भ एशियन अस्पताल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एन के पांडेय ने किया इस मौके पर एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर अनुपम पांडेय, मेडिकल डायरेक्टर डॉ प्रशांत पांडेय , इंटरनेशनल मार्केटिंग डायरेक्टर नेहा पांडेय, पेशेंट केयर डायरेक्टर स्मृति पांडेय, डायरेक्टर डॉ प्रभशरण आहूजा, रीजनल डायरेक्टर हिलाल अहमद, ग्रुप मार्केटिंग हेड शैलेश कुमार झा व् लीग में भाग लेने वाली सभी टीम के मैनेजर्स व् कैप्टन मौजूद थे I
एशियन कॉर्पोरेट लीग के सभी मैच ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे जिसके तहत टीमों को 6 ग्रुप में विभाजित किया गया है प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें रहेंगी , यह मैच , एन एच पी सी , एशियन अस्पताल , इंडियन आयल , ऐस , हीरो मोटोकॉर्प , इम्पीरियल ऑटो , बेन & गॉस , ट्रिपल ए फार्मा तेजस डार्ट सैश ऑटो क स मैनपावर एकॉर्ड हॉस्पिटल, पारस हॉस्पिटल एच डी एफ सी बैंक हौंडा मोटर्स इम्पीरियल वारियर्स फ्यूज़न फ़्रेसेनियस कबि मुस्कले एंड म्यूजिक , अलकम , मैक्स हॉस्पिटल, बेन & गॉस के बीच 23 दिसंबर से खेले जाएंगे I मैन ऑफ़ दी सीरीज को टीवीएस की बाइक और बेस्ट बैट्समैन और बॉलर को सैमसंग का 32 इंच का HD टीवी दिया जाएगा I
सभी मैच शनिवार व् रविवार को खेले जायेंगे और एक दिन में 2 मैच होंगे , इस लीग का फाइनल मैच 10 मार्च 2023 को सेक्टर 76 स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा I
