
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी ने फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और स्पोर्ट्स लैंड (DPS) क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन का लक्ष्य दिया । फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन वत्स ने 62 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क व अभिषेक कुमार ने 3/3 विकेट, आदित्य शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, रेयांश गांधी और रेयान दुआ ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी ने 21 ओवर में 5 विकेट खोकर 124 रन बनाकर जीत हासिल की। स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी की ओर से शौर्य डूडेजा ने 46 गेंदों पर 6 चौको की मदद से 36 रन बनाए।
फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक मदान ने 8 ओवर में 2 मैडेन, 31 रन देकर 4 विकेट, मुकुल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच कनिष्क को घोषित किया गया।







