
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का मार्केट के गणमान्य नागरिक आभार व्यक्त करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा को मिठाई खिलाकर हरियाणा सरकार द्वारा डीएलएफ मार्केट सेक्टर- 10 को पास किए जाने पर आभार धन्यवाद प्रकट किया। जबकि इसके उपरान्त प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 2 बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर आम जन की समस्याओं को सुनी। उन्होंने समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर बात कर दूर करने के दिशा निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करना हमारा कर्तव्य है।
सेक्टर -10 डीएलएफ मार्किट के प्रधान वेद हंस के नेतृत्व में राकेश विरमानी,सतीश वाधवा, कमल अग्रवाल, सुरेश बंसल सहित मार्केट के सभी गणमान्य लोगों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।






