
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा के कृषि मंत्री और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की महानिदेशक एवं हरियाणा सरकार की एसीएस सुमिता मिश्रा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाँलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में को पाँलिसी के कागजात किसानों को सौंपे गए।
जिला फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजेश नागर ने की। जबकि उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने भी किसानों को रबी की फसलों के मेरी पाँलिसी मेरे हाथ के कागजात किसानों को भेंट किए।विधायक राजेश नागर ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाँलिसी मेरे हाथ किसानों को अलग अलग फसलों के लिए किसानों की आय बढाने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार की स्कीम है और पूरे देश में किसानों के लिए लागू की गई है। फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को डेढ प्रतिशत प्रीमियम राशि फसल वार देनी पड़ती है। इस प्रीमियम राशि का 25 प्रतिशत किसान द्वारा बाकी 75 प्रतिशत सरकार द्वारा कंपनी को दिया जाता है। आज शनिवार को जिला के 15 प्रगतिशील किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाँलिसी मेरे हाथ कागजात सौंप दिए गए हैं।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह मेरी पाँलिसी मेरे हाथ योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को लाभांवित किया जाएगा। सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/पीएमएफबीवाई के तहत 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव पर यह मेरी पाँलिसी मेरे हाथ योजना शुरू की गई है। यह योजना किसानों की आय दोगुना करने में कारगर साबित होगी। इसके लिए अधिक जानकारी लेने के लिए किसानों को टोल फ्री नंबर 1800-180-1551भी जारी किया गया है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
