
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल महाविद्यालय द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में आर्य समाज के संस्थापक, महान चिन्तक व समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जन्मतिथि मनाई गई। उपप्राचार्य श्रीमती कमल टंडन जी ने स्वामी दयानन्द जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानन्द जी ने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्वतंत्रता दिलाने के लिए मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की। ‘वेदों की ओर लौटो’ उनका प्रमुख नारा था। उन्होंने हिंदू धर्म में फैली बुराइयों व पाखण्डों का खण्डन किया। स्वामी जी द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का प्रमुख उद्देश्य आर्य समाज के सिद्धान्तों का प्रचार-प्रसार था। इस उपलक्ष्य में महविधालय के अंग्रेजी विभाग एवम् डिजीटल कंटेंट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. इनायत चौधरी जी द्वारा स्वामी दयानन्द जी का भारत के समाज सुधारक के रूप में योगदान विषय पर नेशनल लेवल ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. पूनम आनंद, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. अशोक कुमार निराला, डॉ. रामचंद्र लाइब्रेरियन, डॉ. ऋतु, डॉ. सारिका, डॉ. गीता, डॉ.मीनू डॉ. इनायत, मिस्टर सुभाष, मैडम दीप्ति व विधार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया व पुष्प भेंट कर उन्हें नमन किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
