
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली में प्रैक्टिस मैच खेला गया । यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और आर. के. क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने आर. के . क्रिकेट अकादमी को 109 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए मिरदुल ने 65 रन , वसीह ने 36 रन , सागर ने 30 रन बनाए | आर.के. क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए उदय नहर ने 3 विकेट ,मोहम्मद अयान ने 2 विकेट , शिव रत्न ने 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरके क्रिकेट अकादमी ने 37.1 ओवर में 10 विकेट में 132 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए देवांश ने 34 रन , करण ने 11 रन ,यश ने 10 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए जतिन अग्रवाल ने 3 विकेट ,मयंक और वंशज भाटिया ने 2 – 2 विकेट ली प्रथम और मोहम्मद शनिब ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिरदुल को दिया गया ( रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
