डिप्टी कमिश्नर जितन्द्र यादव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र में हर एक वोट के महत्व बारे लोगों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रिय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके लिए प्रतिभागी 15 मार्च, 2022 तक अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ मतदाता प्रतियोगिता contest@eci.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता ‘मेरा वोट मेरा भविष्य-एक वोट की शक्ति’ विषय पर आयोजित की जायेगी तथा विजेताओं को नकद राशि दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के ‘स्वीप’ (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम की यह राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता लोगों की प्रतिभा और रचनात्मकता को उजागर करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पांच श्रेणियां हैं, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, गीत, वीडियो निर्माण और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ देखें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
