
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस मौके पर सैनी समाज के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष की। इस अवसर पर लहरी सैनी,शेर सिंह सैनी,चंदर सैनी,रूपचंद सैनी,कलुआ सैनी,पदम सैनी,सुरेश सैनी,शिवहरी शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि गांव अटाली स्थित सैनी धर्मशाला में शहीद नायक राजेश सैनी बंगाल इंजीनियर ग्रुप की यादगार में पिता रूपचंद सैनी और माता श्रीमती राजबाला ने एक सैनिक कमरे का निर्माण कराया हुआ है।
इस मौके पर शेर सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही। देश देश की एकता व अखंडता की खातिर वीर सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। लहरी सैनी,चंदर सैनी ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए खुशी का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है। हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है। हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है।
पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा है। सुरेश सैनी ने कहा कि हरियाणा के वीर जवानों ने वीरता की मिसाल पेश करते हुए देश की आजादी में निरंतर योगदान दिया है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों एवं आश्रितों की देखभाल करके उनके प्रति सम्मान अवश्य जता सकते हैं।







