फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे
अतिथि अध्यापक संघ की स्टेट प्रेसीडेंट मैना यादव की अध्यक्षता में माननीय शिक्षा मंत्री जी के चंडीगढ आवास पर एक अहम बैठक आदरणीय शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के साथ हुई। जिसमें 8 सितम्बर 2021 को व 12 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री जी के साथ हुई आधिकारिक बैठक में मानी गई मांगो का पत्र जारी करने बारे विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री जी ने कोविड के दौरान हुई देरी को कारण बताया। जिसमे जनवरी माह लगभग वर्कफ्रॉम होम रहा। अब पिछले एक सप्ताह कार्य सुचारू रूप से हो रहे है। 21 फरबरी तक डायरेक्टर साहब चुनाव डयूटी पर है। शिक्षा मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा मानी गई सभी मांगो का पत्र जल्द जारी हो जाएगा। शिक्षा मंत्री जी के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने गहन विचार विमर्श करके क्रमिक धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया है। आज की मीटिंग में राज्य प्रधान मैना यादव, प्रदेश महासचिव पारस शर्मा, राजेश मलिक, रघु वत्स, गुरू दत्त, राजीव चंदाखेड़ी, सुन्दर भड़ाना, वीरेन्द्र कुमार, रूप चन्द, परविन्द्र, मोहित शर्मा, इकबाल अम्बाला, संजय तोसाम, ईश्वर हिसार, जगरूप, रामेश्वर, मामचन्द गुर्जर, राजेश गुर्जर, बलवीन्दर सभी जिला व स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
