फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल वैश्य समाज के वार्ड नंबर 34 के प्रधान नरेंद्र जैन द्वारा हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए ताऊ देवीलाल वृद्ध आश्रम में फल वितरित किए गए । इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद मनोज नासवा एवं प्रदेश संगठन मंत्री अग्रवाल वैश्य समाज केदारनाथ जी विशेष तौर पर उपस्थित थे । नरेंद्र जैन ने बताया कि वह नियमित रूप से पर इस वृद्ध आश्रम में सेवा के कार्य करते रहते हैं ।
