फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को गांव कुलेना में भगवान श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर ने मंदिर में अपनों के बीच बैठकर सभी लोगों से विचार विमर्श किया और उनका हाल-चाल जानते हुए भगवान श्री परशुराम जी से प्रार्थना की कि देश प्रदेश में सुख शांति अमन चैन बना रहे।
वहीं गांव की समस्त सरदारी ने माननीय मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा का गांव कुलैना में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत भी किया।
