फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेंटर फॉर करियर काउंसलिंग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने हाल ही में 28 मार्च 2023 को आयोजित मेगा जॉब फेयर के परिणाम घोषित किए।
एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस ने 74 छात्रों को टीम लीडर, बिजनेस डेवलपमेंट के रूप में चुना है। कॅरियर काउंसिलिंग, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट की संयोजक डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि इन छात्रों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें उन्हें 20,000 रुपये प्रतिमाह और दो माहबाद 35,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा. करियर काउंसिलिंग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता, जो विंग III के प्रभारी भी हैं, ने सभी चयनित छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मुथूट फिनकॉर्प के एक और परिणाम में, 16 छात्रों को प्रतिमाह 18000 के वेतन मान पर बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के रूप में चुना गया है।
कॉलेज श्री देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा व प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के सक्षम और गतिशील नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस तरह के अभियान चलाता रहता है। सी ई ई पी के सदस्य श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में इस जॉब फेयर का समन्वय किया गया था जिसमें 16 कंपनियों ने भाग लिया और 150 से अधिक छात्रों को अपने संगठनों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए चुना।
