अग्रवाल कालेज बल्लबगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कालेज बल्लबगढ़ के प्राचार्य डा. कृष्णकान्त गुप्ता को महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रो.
राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया है।
डॉ. कान्त का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए रहेगा। प्राचार्य की इस उपलब्धि पर अग्रवाल महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता, उप-प्रधान श्री वासुदेव गुप्ता, सचिव श्री विनोद मित्तल व कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण मित्तल व कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ महाविद्यालय के शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी प्राचार्य महोदय की इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी।
