सीईओ जिला परिषद सुमन भाकर अधिकारियों के साथ ग्रे वाटर के प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/डीआरडीए सुमन भांकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स ग्रामीण के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जहां स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे ग्रे वाटर मैनेजमेंट के 22 प्रोजेक्टों की प्रगति रिर्पोट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 85 ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन शेड निर्माण, संचालन एवं उनका रखरखाव के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि कम्पोस्ट के लिए इनमे कम्पोस्ट पिट भी बने हुए है। ग्राम पंचायतों में ग्रे- वाटर मैनेजमेंट के साथ यदि सामुदायिक सोक पिट को प्रोजेक्ट में शामिल किया जाता है। तो ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सोक का निर्माण भी किया जा सकता है।
इसके अलावा बैठक में सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव, गोवर्धन प्रोजेक्ट तथा फीकल स्लज मैनेजमेंट के प्रोजेक्टों की आवश्यकता एवं प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा करके बारीकी से समीक्षा भी की गई ।
इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, श्री विक्रम सिंह अरुवा अधिवक्ता, सदस्य जिला स्तरीय टास्क फोर्स, उपेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहें ।
