फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के
अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में वैक्सीनेशन विषय पर स्लोगन व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नेहा (बी.कॉम प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, खुशी (बीएससी मैथ ऑनर्स द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा सोनम (बीएससी मैथ्स ऑनर्स प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में डिंपल (बी.कॉम प्रथम वर्ष) प्रथम, मुस्कान (बी.कॉम प्रथम वर्ष) द्वितीय तथा वंदना (बी.कॉम प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. रामचंद्र (पुस्तकालयाध्यक्ष), डॉ. सुप्रिया डांडा (एनएसएस प्रभारी) तथा श्री सुभाष कैलोरिया (यूथ रेड क्रॉस काउंसलर) रहे । इस अवसर पर आयोजन मंडल में डॉ. जयपाल सिंह (संयोजक रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस), श्रीमती नेहा गोयल (समन्वयक रेड रिबन क्लब) तथा श्रीमती पूजा (काउंसलर यूथ रेड क्रॉस) उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है । उन्होंने आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
