फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन विभिन्न गतिविधियां और शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।

अग्रवाल महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में 04 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया गया। आज के दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति केंद्र और अनाथालय में जाकर खाने-पीने का सामान वितरित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने अग्रवाल महाविद्यालय में परिसर में जगह-जगह पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों की नशा मुक्ति जागरूकता रैली को रवानगी दी। समाज को नशा मुक्त करने के लिए निकाली गई इस रैली में स्वयंसेवकों ने नशे से रहो दूर, जीवन जियो भरपूर के जोशीले नारे लगाए। आज सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आलोकदीप, (प्रेसिडेंट-हरियाणा वूमेंस वेलफेयर एसोसिएशन) और विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलदीप सक्सेना रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी ने की। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी ने समापन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल महाविद्यालय की एनएसएस की इकाइयां बहुत अच्छा काम कर रही है और इसी तरह समाज सेवा और कल्याण भाव से कार्य करते रहे और देश निर्माण में अपनी जिम्मदारी और कर्त्तव्य समझें।
इन सात दिनों में स्वयंसेवकों ने शिविर में जो सीखा है उसे साथ ले कर आगे बढ़ें और ये विचार अपने परिवार, गांव और समाज में भी फ़ैलाएं। शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यूनिट-एक, दो और तीन से क्रमशः मेघा डागर, श्वेता और नरेंद्र बेस्ट वॉलंटियर चुने गए। डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने एनएसएस के तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा, डॉ. सीमा मलिक और सभी स्वयंसेवकों को शिविर के सफलतापूर्वक संचालन और समापन के लिए बधाई दी।
