फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे।
मिथिलेश्वरी दुर्गा मंदिर सेवा समिति (रजि0) सरस्वती कॉलनी, अजय नगर (पुस्ता) के द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में पहुचें और कलश यात्रा में भी उन्होनें भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धर्म के प्रति लोगों में आस्था बलवती होती है। इस आस्था से आत्मविश्वास को बल मिलता है। आत्मविश्वास के द्वारा ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। हमें परमात्मा का स्मरण और आत्मविश्वास के साथ अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से जीतेन्द्र भाटी, राजेश शर्मा, संतोष झा, रमण मलिक, विकास चौधरी, सुरेन्द्र महतो, बबलू ठाकुर, रामविलास ठाकुर, अजय मिश्रा, रोहित, उमेश ठाकुर, रामचरित्र ठाकुर, कपिल झा, शिव मंगल, मनीष, सुरेश, मिथलेश झा, आकाश मिश्रा, राम अयोध्या, हनुमान, राजीव, हरी, सोनू, प्रदीप ठाकुर, फरेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह एवं समस्त मिथिलेश्वरी दुर्गा मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ता और कॉलोनीवासी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
