फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के आउटरीच प्रोग्राम के तहत प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में अंग्रेजी विभाग व यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के संयुक्त तत्वाधान में गोद लिए गांव चंदावली में ‘सड़क सुरक्षा’ जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चंदावली की छात्राएं व अग्रवाल कॉलेज के वॉलंटियर्स ने भाग लिया। रैली स्कूल से होते हुए बाजार तक निकली गई। रैली के उपरांत यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सुभाष कैलोरिया ने विद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कराया गया व नियमों पालन करने की शपथ भी दिलाई।
अग्रवाल कॉलेज समय समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका श्रीमती वीरबाला सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक सदस्य भी मौजूद रहे ।
