फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में दिनांक 17 सितंबर 2022 को भारत विकास परिषद, तेरापंथ युवक परिषद व रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ईस्ट के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया . “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीपशिखा प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया . इस कार्यक्रम की शुरुआत शिविर के अध्यक्ष डॉ कृष्णकांत गुप्ता जी के स्वागत भाषण से हुई जिसमें उन्होनें कहा कि रक्तदान शिविर शुरू से ही महाविद्यालय की एक नियमित विशेषता रही है . उनका कहना था वही लोग खामोश रहते हैं, जमाने में जिनके कर्म बोलते हैं . उन्होंने बताया कि हमारे विद्यार्थी ना केवल रक्तदान अपितु नेत्रदान और अंगदान में भी भागीदारी दर्ज करते हैं । उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियों और उल्लेखनीय गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया . इस शिविर के आयोजन में अथक प्रयास करने वाले वाई.आर.सी. , आर.आर.सी. , एन.एस.एस. और एन.सी. सी. के सभी आयोजकों और प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार रहें . उन्होंने अपने भाषण में कहा कि समाज में असली हीरो वे ही हैं जो दूसरों के लिए रक्तदान करते हैं और इस शिविर के आयोजन पर बधाई दी . उन्होने बताया कि विश्वकर्मा दिवस व माननीय प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सामान्य जनमानस की सेवा का आयोजन 1 सप्ताह तक किया जाएगा। मुख्य अतिथि जी ने विशाल रक्तदान हेतु प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी एवं सभी संबंधित संस्थाओं की प्रशंसा की व प्रोत्साहित किया। छात्र छात्राओं को अच्छे कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया . उनके वक्तव्य में कहा गया कि शैक्षणिक संस्थान ईंट, पत्थरों से बने भवनों से शोभायमान नहीं होते, उनकी शोभा विद्यार्थियों और शिक्षक वर्ग से होती है . उनके द्वारा उच्च विचारों से सामाजिक परिवर्तन व देश परिवर्तन की बात कही गयी .
विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद से श्री राजकुमार अग्रवाल, प्रोजेक्ट अध्यक्ष, डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र फरीदाबाद से रहें । उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत अपने घर से होती है . लोग बदलेंगे, समाज बदलेगा और देश बदलेगा . सेवा करने से ही मेवा प्राप्त होती है । तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष श्री विवेक वैद्य जी उपस्थित रहे। उन्होंने भी इस कार्य की प्रशंसा की । श्री विनय गुप्ता, अध्यक्ष, लायंस क्लब फरीदाबाद से उपस्थित रहे । इस रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ जयपाल सिंह, समन्वयक, वाई.आर.सी. देखरेख में किया गया . इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्रीमती कमल टंडन, डॉ के.एल. कौशिक, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ नरेश कमरा, डॉ सुप्रिया ढांडा, डॉ पूजा सैनी, डॉ देवेन्द्र, श्री सुभाष और श्री मनमोहन सिंगला की अहम भूमिका रही . इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया . सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया . विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रक्दान किया . 200 यूनिट रक्त एकत्र किया गया . छात्र छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में उपहार, अल्पाहार, प्रमाण पत्र दिए गए . सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया . कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया . धन्यवाद ज्ञापन डॉ जयपाल सिंह के द्वारा किया गया .
