
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सशक्त युवा फाउंडेशन के माध्यम से IMT स्थित आगमन सोसाइटी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूरण रांपाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि श्री मनोहर लाल खट्टर एक सरल, सादगीपूर्ण एवं सिद्धांतवादी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने प्रदेश में “बिना पर्ची-बिना खर्ची” जैसी पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू कर युवाओं में विश्वास स्थापित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने श्री खट्टर को युगपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में लागू की गई योजनाएं अद्वितीय एवं जनहितकारी रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूरण रांपाल ने उन्हें एक राजनीतिक संत बताते हुए कहा कि वे निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने वाले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।
शिविर के आयोजक एवं मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर IMT इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद राणा, पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा, आगमन सोसाइटी RWA के प्रधान सुरेश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मलाहेना, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, भाजपा नेत्री स्वराज भाटी, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, युवा सरपंच अजय डागर, कमल कौशिक, मनीष तोंगर, मोहन सिकरौना, ललित शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





