फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र चंद्रिका निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित उप-निरिक्षक जसबीर सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि धर्मेन्द्र पुत्र चंद्रिका निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद में ESI HOSPITAL OR DAV COLLEGE के पीछे नशीला पदार्थ हिरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता है। जो आज भी राहुल कॉलोनी में ESI HOSPITAL की दीवार के पीछे नशीला पदार्थ हिरोईन बेचने के लिए खडा हुआ है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ हिरोईन/चिट्टा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ हिरोईन/चिट्टा सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 07.23 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन (स्मैक) बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र चंद्रिका निवासी मकान नंबर 640, राहुल कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




