फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने आज बल्लभगढ़ मेन बाजार में डेकोरेटिव लाइट्स लगाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत बाजार में लगभग 69 लाख 61 हजार रुपये की लागत से आकर्षक सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे बाजार की सुंदरता और रौनक में बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर पार्षद महेश गोयल, योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला,पारस जैन, पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, स्वराज भाटी, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल, महेश मित्तल,तरुण अग्रवाल,सुषमा यादव सहित बाजार के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाजार के व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने बाजार में लाइटिंग के कार्य शुरू कराने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा और उनके बड़े भाई भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा विधायक मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-3 ग्रीन वैली पार्क की ग्रीन बेल्ट में लगाई जाने वाली डेकोरेटिव फैंसी लाइटों के कार्य का भी शुभारंभ किया। जिस पर करीब एक करोड़ का खर्चा आएगा।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन चेची, पार्षद योगेश शर्मा, ज्ञानपाल खटाना प्रधान, पी.एल. शर्मा, सुष्मिता भौमिक, डॉ. शिवानी दीक्षित सहित नगर निगम के अधिकारी और सेक्टर के निवासी मौजूद रहे।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में बल्लभगढ़ क्षेत्र में सड़कों के सुधार, बाजारों के विकास और पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए कई और परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा
62 लाख की लागत से सीवर लाइन
अटल इंडस्ट्रियल काम्प्लेक्स सेक्टर 59 में भी डाली जाएगी जिसका मुहूर्त आज विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने किया । इस मौके पर सोनू पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश मास्टर,पार्षद योगेश शर्मा,जय तेवतिया,प्रभा सोलंकी,सीताराम अत्री ,नंदू वैष्णव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
