फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन एवं मिशन जागृति यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ मिलकर रंगों के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान के साथ मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान सिंह (पार्षद, वार्ड नं. 10), संदीप भड़ाना (पार्षद, वार्ड नं. 11), गीता शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), हरी किशन राजोरा (प्रधान), धर्मेंद्र फगना, तरुण, ओझा जी, अभिषेक, विकास कश्यप, रविंदर मलिक, सुष्मिता जी, गुरनाम सिंह, अशोक भाटिया, संतोष अरोड़ा, रविंदर सिंह, रेनू, सिमरनजीत, हिमांशु भट्ट, लाल बिहारी, आर.के. वर्मा, जे.बी. मिश्रा, आर.एस. रावत, वीरेंद्र कथीरिया, सरदार जी, परमाहंस जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही सोनिया, खुशबू, मृगाक्षी, मृणालिनी, कीर्ति, मनीषा, कृष्ण एवं समस्त टीम सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
अपने संबोधन में अतिथियों ने मिशन जागृति यूथ क्लब की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का यह संगम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं आपसी सामंजस्य को सुदृढ़ करता है।
मिशन जागृति यूथ क्लब के अध्यक्ष शिवानंद राय ने सभी अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में क्लब से जुड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक प्रवेश मलिक का विशेष उल्लेख करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, भाईचारे एवं सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
