फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बिजली निगम की सब डिवीजन तिलपत, खेड़ी कलां व मथुरा रोड, ईस्ट, वेस्ट, जवाहर कॉलोनी आदि बिजली दफ्तरों में प्रदेश स्तरीय यूनियन के आगामी होने वाले कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन-292 (हेड ऑफिस भिवानी) फरीदाबाद सर्कल वर्क्स कमेटी की मीटिंग सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में गेट मीटिंगें आयोजित की गई । जिसमें फरीदाबाद सर्कल की चारों डिवीजनों से आये यूनिट प्रधान व यूनिट सचिवों सहित तमाम कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।
इस मौके पर राज्य कमेटी से प्रदेश चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा मुख्यरूप से उपस्थित रहे । सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि राज्य कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश में जारी आंदोलनों में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के निरस्तीकरण, जोखिम भत्ता देने, फ्री कैशलेस मेडिकल देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, साल 2017 के सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को सामान काम बदले सामान वेतनमान देने, राइट टू सर्विस एक्ट बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एक्सग्रेसिया पोलिसी को बिना सशर्त लागू करने, रिस्टक्चरिंग के आधार पर पदों का सृजन करना आदि सहित तमाम अन्य मुद्दों पर जारी संघर्ष व आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आने वाली 02 मार्च 2026 सोमवार को सभी सर्कलों में कर्मचारी शाम 05 बजे से 07 बजे तक एकत्र होकर प्रदेश सरकार के तानशाही फरमानों के विरोध एवम बिजली निगम मैनेजमेंट की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों से अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन को करते हुए कर्मचारी भारी संख्या में मशाल जुलूस यात्रा निकालेंगे ।
इसी कड़ी में तमाम बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनरतले फरीदाबाद के बीके चौक पर इकट्ठा होकर सड़कों से होते हुए मार्किट बाजारों के रास्ते मशाल जुलूस यात्रा निकालेंगे । गेट मीटिंग के इस मौके पर सुनील चौहान, परवीन शर्मा, बीरसिंह, सन्दीप पंघाल, सुरेश डूडी, नसीब हिंदुस्तानी, विजय, मुकेश शर्मा, सत्यवान, सन्दीप गिल, सुरेन्दर, पंकज खलेरी, योगेंदर रावत, सुमेर, महेन्दर, मामचन्द, गौरव, राकेश, प्रदीप, वीरसिंह रावत, जगदीश, सुरेन्दर पंघाल, चरणसिंह पुनिया आदि काफी संख्या में कर्मचारी गेट मीटिंग पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे ।
