फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में आज दो दिवसीय
एथलेटिक मीट का भव्य उद्घाटन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने
एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। श्री देवेंद्र
कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) एवं श्री दिनेश कुमार
गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से प्रत्येक वर्ष
एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाता है। जिसमें वार्षिक उपलब्धियों को
सांझा भी किया जाता है।
प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल
कॉलेज के ही भूतपूर्व छात्र पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनीष
नरवाल अर्जुन अवार्ड ,मेजर ध्यानचंद खेल रत्न एवं भीमराव अवार्ड से
सम्मानित किए गए है, उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप
प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण की पावन परंपरा के साथ किया गया।
अग्रवाल कॉलेज एक्टिंग प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा
कि प्रत्येक विद्यार्थी खेलकूद में भाग ले सकता है और पदक विजेता भी हो
सकता है लेकिन लगन और मेहनत के बिना कुछ भी संभव नहीं।उन्होंने सभी
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और सभी को शुभकामनाएँ दी।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि मनीष नारवाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, नियमित
अभ्यास और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने
अपने व्यक्तिगत अनुभवो को साझा करते हुए बताया कि कैसे कॉलेज के समय
में छोटे प्रयास और सही मार्गदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
उत्कृष्ट बनाने में मदद की। प्रथम दिवस में पुरुष वर्ग में 100, 200, 800 मीटर
के साथ 5 किलोमीटर दौड़, शाटपुट, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो एवं महिला
वर्ग में 100, 200 , 400 और 1500 मीटर दौड़, शाटपुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो प्रतियोगिताएं रही। विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ इन
प्रतियोगिताओं प्रतिभागिता की।
एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ जयपाल सिंह, सहसंयोजक डॉ जगबीर सिंह
एवं उनकी टीम श्री नंदकिशोर एवं श्री मोहित हुड्डा के मार्गदर्शन में प्रथम
दिवस सफल एवं सार्थक रहा।
