फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा ने आज डीपी डोर वाली गली, नियर मलेरना रोड पर लगभग 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 14 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, पार्षद सोनू वैष्णव, आनंदपाल राठी, पवन कुमार, रणधीर यादव, अजब सिंह, रामकुमार यादव तथा निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और आने वाले समय में अन्य अधूरे कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह कार्य अब पूरा होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
