फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बुधवार को सुबह 11 बजे एक कैंप का आयोजन फरीदाबाद श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा जिसमें किसी भी आयु के दिव्यागजनों तथा 60 साल या उस से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजित किया जायेगा
इस शिविर में व्हीलचेयर छड़ी हाथ व बैटरी से चलने वाली साईकिल बlकर कमर बैल्ट व जिन बुजुर्गों को कम सुनाई देता है उनको कान में लगाने वाली मशीन भी मुफ्त दी जाएगी और भी कई चीजे बुजुर्गों के इस्तेमाल करने वाली मुफ़्त दी जाएगी सभी से अनुरोध है कि इस कैंप के आयोजन में आस पास के ग्राम के लोगों को सुचित करे और इस कैंप का लाभ उठाएं! जिन लोगों ने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था उन लोगो को भी उनका सामान बुधवार को मिल जाएगा , बाकी और लोग भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है
साथ में लाने वाले जरूरी दस्तावेज
1 दिव्यांग सर्टिफिकेट (यू.डी.आई.डी कॉर्ड कम से कम 40% विकलांगता) केवल दिव्यांग भाई बहनों के लिए।
2 आधर कार्ड सभी के लिए अनिवार्य
3 बीपीएल कार्ड -सभी के लिए अनिवार्य
4 या फैमिली आईडी- सभी के लिए अनिवार्य।
