फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राष्ट्र व्यापी हड़ताल में जिले के सभी सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरियां, स्वास्थ्य केन्द्र,उप केन्द्र,अरबैन , मलेरिया, डिलीवरी हट एवं सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सवास्थय कर्मचारी संघ की की पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं हरियाणा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा, पूर्व राज्य उप प्रधान एवं जिले के पूर्व प्रधान श्री जितेन्द्र मोर , जिला प्रधान श्रीमती सविता, जिला महासचिव श्री श्याम बीर, कैशियर श्री अजय प्रजापति की संयुक्त टीम ने आज सारे ज़िले के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों का दौरा कर कर्मचारियों की गेट मीटिंग ली।
उन्होंने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारियों में बड़ा रोष है और वे उनके प्रति सरकार की बेरुखी का जवाब सफल हड़ताल कर के दें गे। गेट मीटिंग में स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, रेडियोलॉजी विभाग के कर्मी, क्लर्क स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी समेत समस्त कर्मचारीयों नें बड़े ध्यान से उनकी बातें सुनी और उन्होंने शत प्रतिशत हड़ताल करने का भरोसा दिलाया। वे कर्मचारी काम छोड़कर, अस्पतालों में ताला लगाकर अस्पताल के बाहर धरना दें गे और सरकार विरोधी नारे लगाए गे ।इन धरनों में उनके परिवार के लोग भी शामिल हों गे ।
श्रीमती आशा शर्मा एवं श्री जितेन्द्र मोर ने बताया कि विभाग में सन् 2011 के बाद कोई भी कच्चा कर्मचारी पक्का नहीं हुआ है। आखिर में हाई कोर्ट नें31 दिसंबर को कर्मचारियों के पक्ष में अपना फैसला देते हुए सरकार को आदेश दिया है कि सरकार उनकी सेवाओं को न केवल पक्का करें बल्कि जिस तिथि को वे पक्का होने के पात्र हो गए थे,उस तारीख से लेकर पक्के होने की तारीख तक 6 प्रतिशत की ब्याज की दर से उनके बकाए का भुगतान दे। उन्होंने बताया कि उनके हड़ताल के साथ साथ बैंक कर्मचारियों , औद्योगिक श्रमिकों, किसानों ,रेल कर्मचारियों के अलावा अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ, केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी संगठन भी उनके साथ हड़ताल में शामिल होंगे।गेट मीटिंग में श्रीमती शशि, भारती,जया, उर्मिला, चंचल, सुमन, श्री मती किरण, सोनिया, श्री मुकेश श्री नीरज आदि लोगों ने शत प्रतिशत हड़ताल का भरोसा दिलाया। जरूरी सेवाओं एवं एंबुलेंस सेवा को हड़ताल से मुक्त रखा गया है।
