
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में फरीदाबाद सेक्टर-37 निवासी देवेंद्र अग्रवाल उर्फ (देबू) को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर देवेंद्र अग्रवाल उर्फ (देबू) ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र अग्रवाल ने हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा से भेंट कर उन्हें अपने नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत नीति का परिणाम है।
देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और संगठन की विचारधारा से हर कार्यकर्ता आस्था के साथ जुड़ा होता है। पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में उन्हें इतना बड़ा दायित्व और सम्मान देने के लिए वे पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। लिए वह पार्टी के शीर्ष नेताओं का और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हैं।





