फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब में आयोजित 10 दिवसीय प्री–रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) कैंप में डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक अंकित कापरी ने सक्रिय सहभागिता निभाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित शिविर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान सहित आठ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से आए लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कैंप का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक समन्वय विकसित करना तथा उन्हें उच्च स्तर पर आयोजित रिपब्लिक डे कैंप के लिए तैयार करना था। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नियमित परेड व ड्रिल अभ्यास किए और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अंकित कापरी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं एनएसएस बॉयज़ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ढुल एवं एनएसएस गर्ल्स प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री कविता शर्मा ने भी उनकी सक्रियता, अनुशासन और उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।
शिविर का सफल आयोजन क्षेत्रीय निदेशक श्री जय भगवान तथा चितकारा विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. नीलम के मार्गदर्शन में हुआ। हरियाणा टीम के समन्वय हेतु प्रोग्राम ऑफिसर श्री चंद्र शेखर दागर और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुराधा भी उपस्थित रहे।
अंकित कापरी की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण रही, बल्कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के आदर्श—सेवा, एकता और अनुशासन—को भी सशक्त रूप से दर्शाती है।
