
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर डांस स्टूडियो के बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों में चार साहिबज़ादों के जीवन और शहादत से संबंधित पोस्टर तैयार कर उन्हें प्रदर्शित किया। रैली का उद्देश्य बच्चों एवं समाज में शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों को स्टूडियो परिसर में ही “चार साहिबज़ादे” फिल्म दिखाई गई, जिससे उन्हें उनके इतिहास और अद्वितीय बलिदान के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर गुरुद्वारे से पधारे ज्ञानी जी ने बच्चों को चार साहिबज़ादों के इतिहास से अवगत कराया तथा अरदास के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र मित्र मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे तथा Elegence by Dolly की टीम ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान PV School of Dance की पूरी टीम उपस्थित रही, जिसमें बलवीन, शोभित, लकी और सागर शामिल रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PV School of Dance के संस्थापक अक्षय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को चार साहिबज़ादों के बलिदान से परिचित कराना और उनके जीवन की झलकियों से प्रेरणा देना था, ताकि बच्चे अपने इतिहास, संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रह सकें।
यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण रहा, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।





