
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लबगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा के कर कमलों द्वारा, डॉ. नरेश गुप्ता ‘नाज़ ‘ जी द्वारा संस्थापित महिला काव्य मंच , अंतरराष्ट्रीय काव्य संस्था जिसकी विदेश संरक्षक डा. दुर्गा सिन्हा
‘ उदार ‘ व विदेश महासचिव चित्रा गुप्ता हैं, के द्वारा संपादित पुस्तक ” प्रवासी भावांजलि “का लोकार्पण अत्यंत भव्य ढंग से परिपूर्ण हुआ।
इस अवसर पर विधायक के कार्यालय पर पूर्व आईपीएस . विनोद कौशिक , पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. प्रीता कौशिक, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, पीएल शर्मा, नवीन चैची और फरीदाबाद के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय शाखा की उपरोक्त पुस्तक 42 देशों के 86 इकाइयों के रचनाकारों का सांझा काव्य संकलन है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व उपलब्धियों का सत्यनिष्ठ यशोगान है । विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने पुस्तक के लेखक और संपादकीय टीम को बधाई दी।





