फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में भारतीय भाषा समर कैंप का द्वितीय दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने किया जिसमें लगभग पिछहत्तर विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कैंप के दूसरे दिन प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका बबीता, अध्यापिका अलका, प्राध्यापक रविंद्र और वरिष्ठ प्राध्यापिका शिखा तथा राहुल रोहिल्ला द्वारा विभिन्न मनोरंजक ज्ञानवर्धक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के बारे में जानकारी देते हुऐ उन्हें पंजाबी भाषा में खाना कैसे आर्डर किया जाता है, सिखाया गया।
इसके अतिरिक्त रोल प्ले में फ्लैश कार्ड आदि गतिविधियों द्वारा पंजाबी भाषा में विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों जैसे रोड सेफ्टी रूल्स, बस स्टैंड पर रास्ता पूछना आदि भी सिखाया गया। सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ कैंप में सहभागिता दिखाते हुए पंजाबी भाषा को सीखने की उत्सुकता दिखाई। सभी विद्यार्थियों ने द्वितीय दिवस कैंप की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों को कहा कि घर का कर आज सीखी गई गतिविधियों और ट्रैफिक रूल्स, रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करना और अपनी यात्राओं के बारे में वार्ता आदि को पंजाबी भाषा में सुनें और समझें।
पंजाबी शब्दावली को सुनें और लिखने का अभ्यास भी करें अंत में द्वितीय दिवस की गतिविधियों के समापन के बाद प्राचार्य रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को ऐसे ही सभी कैंप्स में बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाने के लिए प्रेरित किया व तीसरे दिन की गतिविधियों से अवगत कराया। प्राचार्य ने सभी प्राध्यापकों का और विद्यार्थियों का भारतीय भाषा समर कैंप के सफल संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।
