फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वार्ड-36 से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप साहनी आज अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विपुल गोयल का स्वागत किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि वार्ड 36 में कुलदीप साहनी भारी मतों से जीत हासिल करेंगै।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कुलदीप साहनी का सैक्टर-12 में नामांकन दाखिल करवाया। इस मौके पर कुलदीप साहनी ने कहा कि जनता की वे लंबे समय से सेवा कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि वार्ड 36 की जनता उन्हें बहुमत से जिताएगी। विपुल गोयल ने कुलदीप साहनी को जीत का आशीर्वाद दिया।
