फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एसीएल डे और नाईट चैम्पियनशिप क्रिकेट मैच का सैमी फाइनल दा डोम क्रिकेट मैदान गुडगाँव में खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और विक्टर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने विक्टर्स क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया I यह मैच 30 – 30 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 30 में 8 विकेट पर 191 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए गुरतेज सिंह ने 52 रन , सागर ने 43 रन , ऋषभ ने 26 रन , वैश ने 16 रन बनाए I विक्टर्स क्रिकेट क्लब की और से गेंदबाजी करते हुए आर्नव ने 3 विकेट , प्रत्युष ने 2 विकेट , अदित और सार्थक ने 1 -1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्टर्स क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए आर्नव ने 43 रन , सांची ने 31 रन , आरव ने 30 रन , अदित ने 24 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए मोहम्मद और जतिन ने 2 – 2 विकेट , आरव और वंशज व् ऋषभ ने 1 -1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरतेज सिंह को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
