फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी फरीदाबाद में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को टीके तथा शिक्षकों को बूस्टर दोज़ लगाई गई। शिविर का आयोजन बीके अस्पताल फरीदाबाद द्वारा किया गया। कोविड-19 टीकाकरण शिविर मे वायरल संक्रमण के तेजी से प्रसार और उसकी रोकथाम करने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता पैदा की गई। कोविड -19 टीकाकरण शिविर ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और कोविड -19 दिशानिर्देशों का आयोजन किया। शिविर के दौरान शिक्षक छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सख्ती से पालन किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका अरोड़ा जी ने टीकाकरण करने आई टीम का धन्यवाद किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@shreyaspanchal
