फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम फरीदाबाद ने पुलिस की मदद से एनआईटी की 1नंबर मार्किट से अतिक्रमण हटाने का जोरदार अभियान चलाया । यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के दिशा निर्देशों पर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले निगम द्वारा दुकानदारों को नोटिस दे दिए गए थे लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया था।
इसी दिशा में आज एनआईटी मार्केट नंबर 1 में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते की टीम सुबह मार्किट पहुंची और अतिक्रम को हटाने की कार्यवाही शुरू की। इस संदर्भ में जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र गर्ग ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, अतिक्रमण की हटाने की इस कार्यवाही के बावजूद भी यदि दुकानदार सरकारी रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी।।
अतिक्रमण हटाने का अभियान 2 नंबर मार्केट , 5 नंबर मार्केट सहित जहां भी अतिक्रमण किया जाएगा वहां चलाया जाएगा। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों,ग्राहकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ट्रैफिक जाम लगा रहता था, यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल था बाजार में दोनों तरफ दुकानों पर दुकानदारों ने सामान लगा करके अतिक्रमण किया हुआ था और रेहड़ियां खड़ी करवा रखी थी बल्कि टीन सेड तक बनाकर दुकानों के आगे कब्जा किया हुआ था ।
बाजार में भी ग्राहकों का आना जाना मुश्किल था। लोगों की लगातार शिकायत इस संदर्भ में नगर निगम को मिल रही थीं। पुलिस दलबल के साथ अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारीगण और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
