फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
1st आरके नाईट राइडर्स कप क्रिकेट लीग का मैच आरके क्रिकेट मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब और एमडी इलेवन के बीच खेला गया । इस मैच में डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने एमडी इलेवन ने 50 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 20 – 20 ओवर का था और डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 20 में 5 विकेट पर 243 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए विनय ने 77 रन , करण ने 57 रन , अचल सिंघला ने 33 रन , बलवीर रावत ने 27 रन , सुमित अब्बी ने 22 रन बनाए I एमडी इलेवन की और से गेंदबाजी करते हुए हैरी ने 2 विकेट, सार्थक और लोकेश ने 1-1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एमडी इलेवन ने 17.2 ओवर में 10 विकेट पर 193 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए अनुभव ने 70 रन , लाला ने 64 रन , शान ने 22 रन बनाए । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए हर्ष ने 3 विकेट , दीपक और नितिन व् करण ने 2 – 2 विकेट, माणिक ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार करण को दिया गया (डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
