फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविन्दर फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट मैदान सोहना में खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20.4 ओवर में 10 विकेट पर 64 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश ने 23 रन , आयुष ने 8 रन बनाए I रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए लक्की और समर व् सक्षम भल्ला ने 2-2 विकेट , धुर्व ने 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए मनन यादव ने 28 रन , धुर्व ने 18 रन , धर्मेंदर ने 14 रन बनाए । न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए कुणाल सिंह ने 2 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सक्षम भल्ला वंश छेत्री को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
