फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया बॉक्सिंग में दम। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंटर कॉलेजस्टेट बॉक्सिंग “पुरुष” चैंपियनशिप का आयोजन जाट कॉलेज, रोहतक मे 27-30मार्च 2022 तक हुआ। जिसमें महाविद्यालय के छात्रो ने विभिन्न भार श्रेणियों में हिस्सा लिया।जिसमें महाविद्यालय के छात्र अमन बी॰ए तृतीय वर्ष जिसने बॉक्सिंग मे 75 किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अमन बी॰ए प्रथम वर्ष के छात्र ने 69 किलो वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
प्राचार्य जी ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में इस तरह जीतने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी,डॉ रामचन्द्र व शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता श्री नंदकिशोर व मोहित हुड्डा, व महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
