
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पी.जी. वाणिज्य विभाग द्वारा रिसर्च कमेटी के तत्वाधान में फैकल्टी एवं पी.जी. के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय केस स्टडी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केस स्टडी लेखन कला की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता दीक्षित और डॉ. मोहित मौर्य, एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा रहे। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रकाशनों के महत्व पर जोर देते हुए शिक्षा और शोध को परस्पर संबंधित बताया।
डॉ. मौर्य ने केस स्टडी के प्रकार और केस स्टडी लिखने की व्यवस्थित प्रकिया के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉ. दीक्षित ने केस स्टडी के प्रमुख कारकों पर प्रकाश डाला और केस स्टडी और रिसर्च केस के बीच अंतर को स्पष्ट किया।
संपूर्ण आयोजन कार्यक्रम की संयोजिका पीजी विभाग की अध्यक्षा और रिसर्च कमेटी की कंवीनर डॉ. बिंदु रॉय और कार्यक्रम सचिव डॉ. इमराना खान, डॉ. अंकिता मोहिंदरा और डॉ. निशा सिंह की देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग तीस शिक्षिकों और पंद्रह छात्रों ने भाग लिया








