
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविन्दर फागना क्रिकेट मैदान पाली में प्रैक्टिस मैच खेला गया . यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और चंदीला क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने चंदीला क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 50-50 ओवर का था और चंदीला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । चंदीला क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 31 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए कबीर ने 41 रन , यश और जय डागर व् वंश ने 11-11 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए हरीश भड़ाना ने 4 विकेट , लक्की फागना और करण डेढ़ा ने 2-2 विकेट , ललित भड़ाना ने 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 13.2 ओवर में 3 विकेट में 129 रन बनाकर जीत हासिल की . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए करण डेढ़ा ने 50 रन , अचल सिंघला ने 42 रन , रोहित ने 16 रन , आदित्य ने 15 रन बनाए । चंदीला क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए सिद्धांत शर्मा और शक्षम व् विशाल ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरीश भड़ाना को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com






