फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविन्दर फागना क्रिकेट मैदान पाली में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और अयाज़ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने अयाज़ क्रिकेट अकादमी को 242 रन से हराया . इस मौके पर बी.सी.सी.आई. कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 50-50 ओवर का था और रविन्दर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविन्दर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 451 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए करण डेढा ने 185 रन , अचल सिंघला ने 125 रन , आदित्य आनंद ने 36 रन बनाए | अयाज़ क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए निशांत ने 2 विकेट , रिज़वान और फ़ैयाज़ व वाइज़ ने 1-1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अयाज़ क्रिकेट अकादमी ने 42 .4 ओवर में 10 विकेट में 209 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए इम्तियाज ने 45 रन , वाइज़ ने 44 रन , सागर ने 34 रन , निशांत ने 28 रन बनाए । रविन्दर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए समीर खान ने 3 विकेट , ललित और करण डेढा ने 2 – 2 विकेट ली , ज़ाहिर खान ओर युवराज ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार करण डेढा को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
