
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रागंण में महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस की इकाइयोँ द्वारा रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डयूनांट के जन्मदिन के अवसर पर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा सर जीन हेनरी डयूनांट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाईआरसी कोर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह ने सर जीन हेनरी डयूनांट की जीवनी प्रस्तुत की। कार्याहक प्राचार्य जी ने सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने व उनकी तरह समाज के कल्याण में अपनी विशेष भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना मानव का परम धर्म है। उन्होंने सभी को निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा नर सेवा ही सही मायने में नारायण सेवा है।
इस अवसर पर यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने सेवा भाव को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की शपथ ली। जीवन से प्रेरणा लेने व उनकी तरह समाज के कल्याण में अपनी विशेष भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रैडक्रॉस के समग्र समन्वयक डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. रामचंद्र लाइब्रेरियन, डॉ. विनीत नागपाल, वाईआरसी काउन्सलर सुभाष कैलोरिया व लवकेश उपस्थित रहे।







