फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में 12 मार्च 2022 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन करता ने बताया की आमतौर पर लड़कियों में एनीमिया और आयरन की कमी की समस्या अधिक देखने को मिल रही हैं। इसी के चलते एनीमिया और आयरन की कमी और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए यह कैंप लगाया गया था। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी से ए.जी.एम.एच. आर श्री प्रवीण गर्ग तथा एनटीपीसी हेल्थ सेंटर के सी एम ओ डॉ आलोक कुमार जी ने अपनी टीम के साथ उपस्थित थे । इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं , कार्यरत अध्यापिकाओं तथा महिला कर्मचारियों ने हेल्थ चेकअप का लाभ लिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा सभी को जांच के उपरांत मुफ्त दवा भी उपलब्ध की गई तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह प्रदान की गई ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अरोड़ा जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों ने का स्वागत पौधे देकर किया और बताया कि आज की युवा पीढ़ी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो इसी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है तथा एनटीपीसी स्वास्थ्य विभाग के सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
