
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के निर्देशन में बी.सी.ए. विभाग द्वारा फाइनल ईयर छात्रों के लिए वैल्यू एडेड कोर्स ’कम्युनिकेशन स्किल्स’ के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।
यह कोर्स डॉ. मीनाक्षी हुड्डा एवं दिनेश कुमार की देख-रेख में लगभग दो महीने चला ।कोर्स में लगभग पचास छात्रों ने भाग लिया। कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास का संचार करना रहा।
इस मौके पर आयोजन- कर्ता प्रिया वर्मा व उत्तमा पांडे भी मौजूद रही ।अंत में प्राचार्या ने सभी छात्रों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।








